Delhi Weather: वैसे तो दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में मई का महीना सबसे गर्म माना जाता है। लेकिन इस बार क्लाइमेट चेंज के चलते दिल्ली में 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। जी हां, दिल्ली में बीते 36 साल में इस बार मई का महीना सबसे ठंडा रहा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने बताया कि मई में अत्यधिक बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में मई 1987 में औसत अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
