Weather Updates: दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, जानिए अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने कहा है कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने हल्की बारिश की भी आशंका जताई है। वहीं पंजाब हरियाणा, राजस्थान में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है

अपडेटेड Jan 29, 2023 पर 3:28 PM
धीरे-धीरे मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। कई जगहों पर घने कोहरे और शीतलहर से लोगों को निजात मिल चुकी है

Weather Updates: उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले 4-5 दिनों तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली में 29 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री ,सेल्सियस और न्यूनत तापमान 11 डिग्री सेल्सिय रह सकता है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 61. डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था। जबकि अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 30 और 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है।

तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद


मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई है। इस बीच, आईएमडी के एक वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण रविवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी और कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिलेगी। वहीं पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रही। दोनों राज्यों में कई जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पंजाब में बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

IMD Alert: दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में अगले दो दिन में होगी बारिश, कई इलाकों में ओले पड़ने की आशंका

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

वहीं पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।