Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Weather Updates: पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इधर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 9:31 AM
Weather Updates: दिल्ली-NCR में बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है

Weather Updates: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 21 और 22 अगस्त को भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड के स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (State Emergency Operation Centre) का कहना है कि उत्तराखंड के देहरादून जिसे के एक गांव में लैंडस्लाइड के बाद 80 लोग बेघर हो गए हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली समेत नोएडा और पूरे NCR में आज सुबह (19 अगस्त) की शुरुआत बिजली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हुई। जल्द ही ये सिलसिला तेज हवाओं के साथ बारिश में बदल गया। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सुबह 5 बजे से बारिश हो रही है।

दिल्ली-NCR में बारिश से जलभराव


दिल्ली-NCR में बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव की खबरें आने लगी हैं। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम के कई इलाकों में सुबह-सुबह की बारिश से ही कई इलाकों में पानी भर गया है। दिल्ली के द्वारका इलाके में बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। तापमान की बात करें तो इन दिनों न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगस्त में इस साल बेहद कम बारिश के साथ गर्म महीना दर्ज किया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया जा चुका है।

Train Cancelled: गोरखपुर से ये ट्रेनें कैंसिल, छपरा से इन ट्रेनों का बदला गया रूट

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार

पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक बारिश और आंधी आ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में 21-26 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

कुदरत की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश को इन राज्यों के CM ने बढ़ाए मदद के हाथ

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बारिश का कहर जारी है। बीते दिनों हुई बारिश ने हिमाचल प्रदेश की जनता का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। स राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने हिमाचल प्रदेश में पीड़ित लोगों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghe) ने 11 करोड़ और हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेज चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट 

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी है। पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने आज और कल हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। सोमवार से पूरे राज्य में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।