Weather Updates: दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश के आसार

Weather Updates: मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी। देश के उत्तरी हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठंड और बढ़ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है

अपडेटेड Dec 25, 2022 पर 1:02 PM
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है

Weather Updates: दिसंबर का आखिरी हफ्ता चल रहा है और सर्दी पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) के मुताबिक, दिल्ली में आज से दो दिन तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका जताई गई है। वहीं इस कड़क ठंड के बीच मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। क्षेत्रीय मौस विज्ञान केंद्र चेन्नई (Regional Meteorological Centre, Chennai) के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में तमिलनाडु, के तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलप्टट्, कांचीपुरम, जैसे कई इलाकों में गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 25 दिसंबर को शीतलहर चलने के आशंका है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। IMD की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 25 और 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी।

इन राज्यों में रहेगा कोहरा


IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, राजस्थान, में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रह सकता है। अगले 4 दिनों तक इन सभी जगहों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इन इलाकों में काफी ठंड बढ़ गई है। IMD ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रह सकता है। पंजाब में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी के साथ, पंजाब से लगते हरियाणा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्यिसस रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

क्या आपका भी सामान ट्रेन से हुआ है चोरी? यहां जानें कहां और कैसे करनी होगी शिकायत, रेलवे करेगा पूरा पैसा वापिस

यहां हो सकती है बारिश

25 और 26 दिसंबर 2022 को दक्षिण तटीय तमिलनाडु (south coastal Tamil Nadu) में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही सोमवार यानी 26 दिसंबर 2022 को दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। 27 दिसंबर 2022 को लक्षद्वीप द्वीप (Lakshadweep Islands) समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 26 दिसंबर को सुबह 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।