Tamil Nadu Weather Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में आज यानी गुरुवार से अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। कम दबाव के क्षेत्र के गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की भी संभावना है।
