Weather Updates: इन राज्यों में अगले 4 दिन फिर होगी झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

Weather Updates: देश के कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके लिए कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, कल से दिल्ली के मौसम में भी बदलाव आ सकता है

अपडेटेड Aug 01, 2023 पर 2:19 PM
देश में जुलाई में 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 1901 के बाद से जुलाई में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

Weather Updates: मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) ने 1 अगस्त से 4 अगस्त तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्कम समेत अन्य कई राज्यों में तेजी बारिश हो सकती है। ऐसे में IMD ने आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 2 और 3 अगस्त और मध्य प्रदेश में 2 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इसके अलावा, 3 अगस्त को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। ऐसे में इन इलाकों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा सकता है। पश्चिमी तट के आसापस के इलाकों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम का हाल


मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, आज नई दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 03 अगस्त से बारिश तेज हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी और पूर्वी मध्य भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 03 अगस्त से पूर्वोत्तर भारत में जबकि 2-3 अगस्त के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। कल मौसम विभाग ने कहा था कि जुलाई महीने में ज्यादा बारिश होने के चलते दूसरी छमाही में सामान्य बारिश हो सकती है।

Train Cancelled: वाराणसी सिटी से ये ट्रेन हुई कैंसिल, अगस्त में इन रेलवे स्टेशनों से बदला गया रूट

अगस्त महीने में बारिश कम होने के आसार

हालांकि अल नीनो (El Nino ) और दूसरी अन्य परिस्थितियों (other unfavourable conditions) के चलते अगस्त महीने में बारिश कम हो सकती है। मौसम विभाग ने ये भी कहा कि अगस्त में बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान है। लेकिन सितंबर महीने में अच्छी बारिश हो सकती है। बता दें कि देश में जुलाई में 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 1901 के बाद से जुलाई में तीसरी सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

उत्तर पश्चिम भारत में मौसम का हाल

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 से 4 अगस्त के दौरान छिटपुट भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 2-4 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है। जबकि 3 और 4 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पंजाब में 3 अगस्त को बारिश हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।