Weather Updates: दिल्ली में अभी जारी रहेगी बारिश और आंधी, हिमाचल और पूर्वोत्तर के लिए IMD का अलर्ट, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 1 अप्रैल और 3-4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, इन दिनों बिजली कड़कने के साथ आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ का 2 अप्रैल की रात से पूरे उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ सकता है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 9:23 PM
Story continues below Advertisement
Weather Updates: दिल्ली में अभी जारी रहेगी बारिश और आंधी (PHOTO- PTI)

Weather Updates: दिल्ली (Delhi) और उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश (Rain) हुई। इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस बीच हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हल्की बर्फबारी और राज्य के कई दूसरे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते ट्रैफिक के लिए 11 सड़कें बंद हो गईं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज 1 अप्रैल और 3-4 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD के फोरकास्ट के मुताबिक, इन दिनों बिजली कड़कने के साथ आंधी चलने की आशंका है। इसके साथ ही एक नए पश्चिमी विक्षोभ का 2 अप्रैल की रात से पूरे उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ सकता है।

IMD का अगले 4 दिनों का फोरकास्ट:


1 अप्रैल: IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ ओला पड़ने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी भविष्यवाणी की है।

उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

2 अप्रैल: IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

3 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओले पड़ने और बिजली गिरने और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

4 अप्रैल: तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।