West Bengal Student Credit Card: छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा सॉफ्ट लोन, जानें कौन और कैसे ले सकते हैं स्कीम का फायदा

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने के पीछे का विचार बंगाल के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है

अपडेटेड Jul 01, 2021 पर 10:07 AM
Story continues below Advertisement

पश्चिम बंगाल (West Bengal) ने 30 जून को अपना "स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड" (Student Credit Card) लॉन्च किया। इस योजना के तहत, एक छात्र हायर स्टडीज के लिए 10 लाख रुपए तक के सॉफ्ट लोन ले सकता है। ये तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा चुनावों के लिए वादा की गई योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना थी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, "स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू करने के पीछे का विचार बंगाल के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।"

ये योजना विभिन्न संस्थागत या गैर-संस्थागत खर्चों को कवर करेगी, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि पश्चिम बंगाल का कोई भी छात्र आर्थिक मदद की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

Student Credit Card की मुख्य विशेषताएं:

- कोई भी भारतीय नागरिक जो पिछले 10 वर्षों से पश्चिम बंगाल में रह रहा है, आवेदन करने के लिए पात्र है।

- सॉफ्ट लोन भारत या विदेश में स्नातक (Undergraduate), स्नातकोत्तर (Postgraduate), डॉक्टरेट और पोस्ट-डॉक्टरल की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध होगा।


- छात्र 10 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट के लिए आवेदन कर सकता है। लोन पर 4 प्रतिशत की ब्याज दर वसूल की जाएगी।

- लोन चुकाने के आसान ऑप्शन होंगे। इससे ये सुनिश्चित होगा कि छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अपने माता-पिता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

- एलिजिबिलिटी के लिए ऊपरी उम्र सीमा 40 साल है।

- छात्रों को नौकरी मिलने के बाद कर्ज चुकाने के लिए 15 साल का समय मिलेगा।

- एजुकेशन लोन विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वालों को भी दिया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT, IIM, NLU, IAS, IPS, WBPS आदि की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र आवेदन कर सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।