Aneesh Rajani: कौन हैं ओम बिरला के दामाद अनीश राजानी? जिनकी सोशल मीडिया पर हो रही है ज्यादा चर्चा

Aneesh Rajani: लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की हाल ही में शादी हुई है। उनके पति अनीस राजानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनीस मुस्लिम हैं और इस शादी को लेकर लव जिहाद से जोड़कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं

अपडेटेड Nov 16, 2024 पर 12:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की हाल ही में शादी हुई है।

Aneesh Rajani: लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला की हाल ही में शादी हुई है। उनके पति अनीस राजानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनीस मुस्लिम हैं और इस शादी को लेकर लव जिहाद से जोड़कर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

क्या है सच्चाई?

ये सारे दावे पूरी तरह गलत और झूठे हैं। सच्चाई यह है कि अनीस राजानी एक सिंधी हिंदू परिवार से हैं। उनका परिवार राजस्थान के कोटा शहर का निवासी है। पेशे से अनीस एक बिजनेसमैन हैं और अपने पारिवारिक तेल के व्यापार को संभालते हैं।

कौन हैं अनीस राजानी?


अनीस राजानी एक सफल व्यवसायी हैं। उनके परिवार का मुख्य कारोबार तेल से जुड़ा है। इसके अलावा, अनीस पांच अलग-अलग कंपनियों से जुड़े हुए हैं। उनकी कंपनियों की कुल पेड-अप कैपिटल ₹23 लाख है। उनका परिवार कोटा में लंबे समय से रह रहा है और कारोबार में एक्टिव है। सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। बीजेपी के खिलाफ लव जिहाद के दावे भी झूठे हैं। अंजलि बिरला और अनीस राजानी की शादी को बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।