Aadhaar Card: क्या आपके आधार नंबर का हो रहा है गलत इस्तेमाल, चेक करें कहां और कितनी बार हुआ है इस्तेमाल

AADHAAR Card History: पिछले कुछ समय में आधार कार्ड (AADHAAR Card) का इस्तेमाल कर लोगों के साथ कई बार फ्रॉड हुआ है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 5:45 PM
आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं ताकि जान सकें कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।

AADHAAR Card History: पिछले कुछ समय में आधार कार्ड (AADHAAR Card) का इस्तेमाल कर लोगों के साथ कई बार फ्रॉड हुआ है। आजकल हर एक जगह सरकारी योजना, बैंक या फाइनेंशियल प्रोडक्ट लेने पर आधार कार्ड का ही इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि आधार के साथ बढ़ते फ्रॉड में तेजी आई है। कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां साइबर क्राइम करने वाले लोगों ने आधार का इस्तेमाल कर चोरी की है या फ्रॉड किया है। हम यहां ऐसा तरीका बता रहे हैं जिसके जरिये आप पता कर सकते हैं कि किसी ने आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा या इसकी डिटेल्स चोरी तो नहीं हुई है। आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है।

UIDAI ने दे रखी है सुविधा

आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI ने यह सर्विस दी है कि आप अपने आधार और उसकी हिस्ट्री की जांच समय समय पर कर सकते हैं। UIDAI ने इस मामले पर ट्वीट करके जानकारी दी है। अपने ट्वीट में UIDAI ने बताया है कि कोई भी आधार कार्ड धारक पिछले 6 महीने की हिस्ट्री और 50 बार तक आधार के इस्तेमाल की हिस्ट्री को चेक कर सकता है। इस हिस्ट्री में लोगों को आधार कार्ड कब इस्तेमाल किया गया है इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी। लिहाजा आप घर बैठे अपनी आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं और फ्रॉड से बचा सकते हैं।


 

जानिए कैसे चेक करें आधार हिस्ट्री

- आधार हिस्ट्री जांचने के लिए सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

- होम पेज पर ही My Aadhaar का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री पर क्लिक करना होगा।

- अपना 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर आप कैप्चा भी भरें।

- उसके बाद ओटीपी ऑथेंटिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको OTP मिलेगा। फिर OTP दर्ज करते ही आपके सामने एक नई टैब खुलेगी।

- यहां आपको जानकारी मिलेगी कहां-कहां आपका आधार कार्ड इस्तेमाल हुआ है। ये पूरी जानकारी आप डाउनलोड कर सकते हैं। आप इसे डाउनलोड करके अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर भी सेव कर सकते हैं। आप चाहें तो इसका प्रिंट ले सकते हैं।

Metal stocks: कमजोर नतीजों के बावजूद मेटल शेयरों में दिख रही रैली, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगी ये चमक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।