तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) की फिल्म यारा (Yaara) डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज हो गई है। Yaara में विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal), श्रुति हसन (Shruti Haasan), अमित साद (Amit Sadh), विजय वर्मा (Vijay Varma), केनी बासुमातरी (Kenny Basumatary) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की प्रमुख भूमिका है। जानिए दोस्ती, प्यार और दुश्मनी पर आधारित यह क्राइम थ्रिलर फिल्म किन वजहों से देखने लायक है।
Friendship Day का खास तोहफा है Yaara
यारों के टशन पर बनी Yaara उन चार दोस्तों की कहानी है, जिनका एक दूसरे को छोड़कर दुनिया में अपना कहने को कोई नहीं था। दर्शकों को एक बार फिर इस फिल्म के जरिए दोस्ती की नई मिसाल देखने को मिलेगी। देश के सबसे बड़े कॉन्टेक ब्रांड ZEE5 ने अपने करोड़ों दर्शकों को Friendship Day का ये खास तोहफा दिया है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म फैंस के बीच खासा पसंद की जा रही है।
5 साल बाद हुई रिलीज
Tigmanshu Dhulia ने प्यार, दोस्ती-दुश्मनी के सांचे में एक ऐसा क्राइम-थ्रिलर फिल्म बनाया है, जिसे दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। Yaara की सबसे खास बात ये है कि आखिरकार यह 5 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो रही है। साल 2011 में आई फ्रेंच फिल्म A Gang Story की आधिकारिक हिंदी रीमेक Yaara 5 साल से बनकर तैयार थी, लेकिन इसे थिएटर में रिलीज करने के लिए कोई डिस्ट्रिब्यूटर नहीं मिल रहा था। आखिरकार कोरोना संकट के कारण आज इस फिल्म को रिलीज कर दिया गया।
अलग अंदाज में दिखाई देंगे विद्युत जामवाल
पिछले साल फिल्म कमांडो 3 में अपने अनोखे करतब दिखा चुके Vidyut Jammwal ने अपने दमदार एक्शन के बदौलत हिंदी फिल्म दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि दुनियाभर में लोगों को दीवाना बनाया है। लेकिन इस फिल्म में ये एक्शन हीरो जरा रोमानी अंदाज में नजर आएगा। हालांकि फिल्म में एक्शन भी देखने को मिलेगा, लेकिन ये उनकी पिछली फिल्मों से थोड़ा अलग है। फिल्म में दर्शकों का एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि देश और दुनिया Vidyut Jammwal को एक्शन स्टार के रूप में जानती हैं। ऐसी गिनी चुनी फिल्म है, जिसमें वह गुड लुकिंग किसी हीरोइन से इश्क फरमाते दिखते हैं।
विद्युत जामवाल और श्रुति हसन की दिखेगी कमेस्ट्री
Yaara फिल्म में विद्युत जामवाल, Shruti Haasan के साथ गाना गाते और इश्क की वादियों में प्यार करते दिखेंगे। Yaara में श्रुति हसन और Vidyut Jammwal की केमिस्ट्री देखने लायक है। इसके गाने में इन दोनों की केमिस्ट्री देख दर्शकों ने काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं दी हैं। भारत-नेपाल सीमा के आसपास पले 4 दोस्त किस तरह जुर्म की दुनिया में कदम रखते हैं और किस तरह आपसी प्रतिद्वंदिता में इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदलती है, Yaara की यही कहानी है...जिसे बेहतरीन डॉयरेक्टर Tigmanshu Dhulia अपने चिरपरिचित अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया है।
फिल्म देखने की मुख्य वजह
इस फिल्म को देखने का सबसे बड़ी वजह यह है कि जहां लंबे समय बाद बॉलीवुड फिल्म में नजर आ रही Shruti Haasan और Vidyut Jammwal के साथ गजब की कैमेस्ट्री शेयर करती नजर आ रही हैं। साथ ही अमिता साद के अलावा विजय वर्मा और संजय मिश्रा जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म को देखते हुए आपको कमाल की सिनेमैटोग्राफी देखने को मिलेगी, लेकिन आपको शायद ये जानकर हैरानी होगी कि फिल्म की शूटिंग असल में बॉर्डर पर शूट नहीं की गई है। बल्कि फिल्म का ज्यादातर हिस्सा भोपाल में शूट किया गया है।
बॉलीवुड निर्देशक Tigmanshu Dhulia गैंगस्टर ड्रामा के डॉयरेक्शन में माहिर हैं। उनका फिल्में बनाने और दर्शकों को कहानी सुनाने का एक खास अंदाज है और यही उनकी फिल्मों को अलग बनाता है। हासिल, साहेब बीबी और गैंगस्टर सीरीज, पान सिंह तोमर जैसी फिल्में बना चुके Tigmanshu Dhulia की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। ऐसे में एक बार फिर तिग्मांशु दोस्ती को सेंटर में रखते हुए ये दमदार फिल्म लेकर आए हैं, जिसे दर्शकों को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://ttter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
