Year Ender 2024: साल 2024 जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस साल भारत सरकार ने लोगों की हेल्थ को लेकर काफी गंभीरता दिखाई। स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्रालय ने 156 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं पर प्रतिबंध लगाया। इनमें व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली डायबिटीज, एंटीबायोटिक्स, दर्द की दवाएं और मल्टीविटामिन शामिल हैं। सरकारी की तरफ से जारी एक गजट नोटिस में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन दवाओं के प्रोडक्शन, मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर अब लोगों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
