फैस्टीव सीजन शुरु होने के साथ ही प्रॉपर्टी मार्केट में हलचल बढ़ रही है। होम लोन ग्राहकों को खींचने के लिए बैंक भी ऑफर देने लगे हैं। ज्यादातर बैंक 8 से 8.75% पर होम लोन दे रहे हैं। लेकिन फिक्स्ड रेट पर लोन इस वक्त काफी महंगा हो गया है।

 

देश के सबसे बड़े बैंक SBI का फिक्स्ड रेट लोन इस वक्त फ्लोटिंग से करीब पौने तीन परसेंट महंगा है। पंजाब नैशनल बैंक में ये अंतर डेढ़ परसेंट के आस पास है। जब कि HDFC और ICICI जैसे बड़े प्राइवेट बैंक तो फिक्स्ड रेट लोन पर सवा पांच से पौने सात परसेंट तक ज्यादा इंटरेस्ट ले रहे हैं। जानकारों का मानना है कि फिक्सड लोन के चक्कर में इतना प्रीमियम देना बेकार है, अभी आपको उसी बैंक से लोन लेना चाहिए जिसका रेट सबसे कम हो।

फिक्स्ड लोन कितना महंगा

 

SBI-2.75%
PNB-1.5%
HDFC-5.25%
ICICI बैंक-6.75%

पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट कार्तिक झवेरी के मुताबिक, होम लोन के मामले में मे पहले कुछ साल आप का ब्याज का हिस्सा ज्यादा होता है।


इस वक्त के ऑफर्स पर नजर डालें तो तीस लाख तक का लोन लेनेवालों को एसबीआई और कैनरार बैंक आठ परसेंट पर लोन दे रहे हैं। पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया में ये रेट साढ़े आठ परसेंट है, जबकि बैंक ऑफ इंडिया पौने नौ परसेंट चार्ज कर रहा है।

30 लाख तक का होम लोन

SBI-8%
केनरा बैंक-8%
PNB-8.5%
BoB-8.5%
BoI-8.75%

 

तीस लाख से ज्यादा के लोन पर स्टेट बैंक आठ परसेंट ही ब्याज लेगा जबकि पीएनबी साढ़े आठ परसेंट। लेकिन कैनरा बैंक में ये बढ़कर पौने नौ परसेंट और बैंक ऑफ इंडिया में साढ़े नौ परसेंट हो जाएगा। खास बात ये है कि सिर्फ पीएनबी का रेट तीन साल तक यही रहेगा जबकि बाकी सब एक साल बाद बढ़ जाएंगे। अभी त्योहार के मौके पर डीसीबी ने पौने आठ परसेंट पर सबसे सस्ता लोन ऑफर किया है। और अगर आप ध्यान से देखते रहें तो दीवाली से पहले शायद और भी कुछ आकर्षक ऑफर आ सकते हैं।

30 लाख से ऊपर का होम लोन

SBI-8%
PNB-8.5%
केनरा बैंक-8.75%
BoI-9.5%