Indian Currency: 1 रुपये के इस सिक्के से घर बैठे एक मिनट में कमाएं 9 लाख रुपये, जानिए कैसे

सन 1918 के बने 1 रुपये के सिक्के की कीमत 9 लाख रुपये तक लग गई है

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement

अगर आपको सिक्कों या पुराने नोटों को एकत्र करने का शौक है, तो यह शौक आपके घर बैठे ही करोड़पति बना सकता है। घर बैठे आपकी कमाई होती रहेगी।

आज कल बाजार में कई तरह के एंटिक सिक्के (Antique coins) की मांग बनी हुई है। लोग ऐसे सिक्कों को पाने के लिए मुंह मांगी रकम देने के लिए तैयार हैं। बस आपके पास कुछ ऐसे दुर्लभ सिक्के यानी एंटिक कॉइन होना जरूरी है।

हाथ में खोटा सिक्का भी कभी-कभी कुबेर बनकर आ जाता है। लिहाजा आपको सिक्कों की पहचान जरूरी है। ऐसे ही 1918 का बना हुआ 1 रुपये के सिक्के की काफी मांग है। इसमें जॉर्ज वी किंग एम्परर की तस्वीर बनी हुई है। इस सिक्के की कीमत 9 लाख रुपये तक लग गई है।

25 पैसे का ऐसा सिक्का आपको रातोंरात बना सकता है लखपति, जानें कैसे

ई-कॉमर्स साइट Quickr (क्विकर) पर ये सिक्के बेचे जा रहे हैं। हालांकि ये सेलर और बायर के बीच है कि वे किस कीमत पर खरीद-बेच सकते हैं। लेकिन ऐसे एंटिक सिक्कों की मांग काफी है। ऐसे में अगर आपके पास ऐसे एंटिक 10-15 सिक्के भी हैं, तो आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

Indian Currency : कोरोना काल में घर बैठे कमाएं लाखों रुपये, यह है बेहद आसान तरीका


इतना ही नहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट पर साल साल 1862 का बना 1 रुपये के सिक्के की भी मांग है। इस सिक्के को पाने के लिए लोग 1.5 लाख रुपये तक देने के लिए तैयार हैं।

50 पैसे का ऐसा सिक्का बना सकता है लखपति, जानें डिटेल्स

कैसे बेचें

अगर आपके पास इस तरह सिक्के हैं तो सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगाष इसके बाद आप अपने सिक्के की दोनों साइड की फोटो अपलोड कर दीजिए। फिर जिसे भी खरीदना होगा वो आपसे संपर्क करेंगे। फिर इसके बाद आप पर निर्भर करता है कि उस सिक्के को आप कितने में बेचते हैं।

अगर आपके पास है 1 रुपये का ऐसा सिक्का, तो बन सकते हैं 10 करोड़पति- जानिए कैसे

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।