Yes Bank और DCB बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल की FD पर दे रहा है इतना ब्याज, जानें डिटेल्स

यस बैंक, डीसीबी बैंक और इंडसएंड बैंक 7 फीसदी की दर से सीनियिर सिटीजन की FD पर ब्याज दे रहे हैं

अपडेटेड Aug 15, 2021 पर 10:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

छोटे फाइनेंस बैंकों ने सीनियर सिटिजन की FD पर ब्याज 30 से 100 बेसिस प्वाइंट घटाया है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने तीन साल की FD पर ब्याज दरें घटाई हैं। पहले 7.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था जिसे घटाकर 6.50 फीसदी कर दिया गयाहै। इसी तरहा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दर 7.15 फीसदी से 6.85 फीसदी कर दी है।


ब्याज दरों में गिरावट के बाद भी कुछ बैंक सीनियर सिटीजन की FD पर अच्छा ब्याज दे रहे हैं। छोटे प्राइवट और स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को अन्य से बेहतर ब्याज ऑफर कर रहे हैं।


बैंक बाजार के मुताबिक छोटे प्राइवेट बैंक 3 साल की FD पर 7 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं। ये ब्याज दरें बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंक की तुलना में अधिक है। यस बैंक, डीसीबी बैंक और इंडसएंड बैंक 7 फीसदी की दर से सीनियिर सिटीजन की FD पर ब्याज दे रहे हैं।

ये 10 प्राइवेट बैंक दे रहे हैं है Fixed Deposit पर सबसे ज्यादा ब्याज, जानें लिस्ट में कौन है आगे


सीनियर सिटीजन की 3 साल की FD पर बैंक दे रहे हैं इतना ब्याज..


एक्सिस बैंक – 5.9 फीसदी



कोटक महिंद्रा बैंक – 5.6 फीसदी


HDFC बैंक – 5.65 फीसदी


ICICI बैंक - 5.65 फीसदी


केनरा बैंक – 6 फीसदी


यूनियन बैंक – 6 फीसदी


SBI बैंक – 5.8 फीसदी


बैंक ऑफ बड़ौदा – 5.60 फीसदी


छोटे बैंक सीनियर सिटीजन को दे रहे है 3 साल की FD पर इतना ब्याज


उज्जीवन समॉल फाइनेंस बैंक – 7.25 फीसदी


इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक – 6.85 फीसदी


यस बैंक - 7 फीसदी


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।