Paradeep Phosphates ने अपने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल किया DRHP,जानिए अहम बातें

इस आईपीओ में 1,255 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा.

अपडेटेड Aug 14, 2021 पर 7:19 PM
Story continues below Advertisement

Paradeep Phosphates ने आईपीओ के जरिए फंड उगाही के लिए सेबी में DRHP दाखिल कर दिया है। Paradeep Phosphates, Zuari Agro Chemicals और  OCP Group SA का एक ज्वाइंट वेचर है। इस आईपीओ में 1,255  करोड़ रुपये  का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके जरिए कंपनी के वर्तमान शेयर धारकों और प्रमोटरों द्वारा 12.004 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी।

ऑफर फॉर सेल के तहत Zuari Maroc Phosphates Pvt Ltd (ZMPPL) 75.5 लाख शेयरों की बिक्री करेगी जबकि भारत सरकार 11.249 करोड़ शेयरों की अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। वर्तमान में Paradeep Phosphates में ZMPPL की 80.45 फीसदी और भारत सरकार की 19.55 फीसदी हिस्सेदारी है।

Axis Capital, ICICI Securities, JM Financial और SBI Capital Markets इस आईपीओ के लीड मैनेजर होंगे।

 Car Trade IPO: जानिए कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट और कैसे चेक करें स्टेटस, क्या चल रहा है GMP

इस आईपीओ से मिले 642 करोड़ रुपये का उपयोग गोवा स्थित जुआरी एग्रो केमिकल की आशंकि फाइनेशिंग में की जाएगी।

बता दें कि  मार्च 2021 में कंपनी ने जुआरी एग्रो केमिकल ( ZACL) के साथ करार किया था जिसके तहत ZACL गोवा ईकाई का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा आईपीओ से मिले 300 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को घटाने में किया जाएगा। 31 जून 2021 तक कंपनी पर 1,419.19 करोड़ रुपये का कर्ज था।


गौरतलब Paradeep Phosphates तमाम तरीके के फर्टिलाइजर बनाती है जिसमें DAP,NPK, Zypmite, Phosphogypsum  और Hydroflorosilicic Acid (HFSA) शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी MOP, SPN और  City compost भी बनाती है। कंपनी के फर्टिलाइजर जय किसान -नवरत्ना और नवरत्ना ब्रॉन्ड से बाजार में मिलते हैं। पारादीप उडिसा में कंपनी की ईकाई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।