Get App

Emcure और Adani Wilmar सहित 38 IPO को मिली मंजूरी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे क्या हो प्राइमरी मार्केट में आपकी रणनीति

में Pharmeasy, Delhivery, MobiKwik, Ola और Oyo जैसी नए जनरेशन की कंपनियां बाजार में लिस्टिंग की तैयारी के लिए कमर कस रही हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 3:57 PM
Emcure और Adani Wilmar सहित 38 IPO को मिली मंजूरी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे क्या हो प्राइमरी मार्केट में आपकी रणनीति
Pharmeasy, Delhivery, MobiKwik, Ola और Oyo जैसे नए जनरेशन की कंपनियां बाजार में लिस्टिंग की तैयारी के लिए कमर कस रही है।

शेयर बाजार के दिग्गज इस बात को लेकर आश्वस्त है कि 2022 भी प्राइमरी मार्केट के लिए एक शानदार साल रहेगा। इस साल में एलआईसी सहित कई बड़े आईपीओ धमाल मचाते नजर आएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स को लगता है कि बाजार को आगे इकोनॉमी में आ रही मजबूती और कंपनियों के प्रदर्शन में सुधार का फायदा मिलता दिखेगा। जिससे अंतत: प्राइमरी मार्केट के सेटिमेंट को भी सपोर्ट मिलेगा।

बाजार जानकारों को अब तक मंजूरी के लिए लाइन में लगे आईपीओ की बढ़ती संख्या से भी बूस्ट मिल रहा है। अब तक जितने आईपीओ को मंजूरी मिली है और जितने मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं उनका नंबर लगभग बराबर है। आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 38 कंपनियों के आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है जबकि 36 कंपनियों के आईपीओ को सेबी से मंजूरी का इंतजार है।

Axis Capital ने जनवरी की शुरुआत में आई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अभी तक सेबी ने 37 आईपीओ के लिए ऑब्जर्वेशन जारी कर दिया है जबकि 37 आईपीओ के पेपर सेबी में दाखिल किए गए हैं जिनको सेबी की हरी झंडी का इंताजर है।

बाजार जानकारों का कहना है कि कैलेंडर ईयर 2022 के पहली तिमाही में 20 कंपनियों अपने आईपीओ ल़ॉन्च कर सकती हैं। इनमें Emcure Pharmaceuticals, ESDS Software Solutions, AGS Transact Technologies, Tracxn Technologies, Adani Wilmar, ESAF Small Finance Bank, Go Airlines, Arohan Financial Services, Paradeep Phosphates, One MobiKwik Systems, और Skanray Technologies के नाम शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें