Get App

IPOs This Week: 20 जुलाई से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 7 नए इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

IPOs This Week: मेनबोर्ड सेगमेंट में ₹166.80 करोड़ का Xtranet Technologies IPO 23 जुलाई को खुलेगा। Cube Highways Trust InvIT 22 जुलाई को ओपन होगा। SBI Funds Management IPO की लिस्टिंग 21 जुलाई को होगी

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 8:26 AM
IPOs This Week: 20 जुलाई से शुरू हफ्ते में खुलेंगे 7 नए इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट
लिस्ट होने वाली नई कंपनियों में से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं।

20 जुलाई से शुरू हफ्ते में देश में 5 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट से हैं। इसके अलावा नए सप्ताह में पहले से खुले 2 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक मेनबोर्ड है। शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 5 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इनमें से 3 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Gulf Lloyds IPO: ₹18.19 करोड़ का इश्यू 20 जुलाई को खुल रहा है और 22 जुलाई को बंद होगा। IPO प्राइस ₹100 प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट 23 जुलाई को फाइनल हो सकता है, जिसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 27 जुलाई को हो सकती है।

Metalic Technoforge IPO: ₹49.96 करोड़ का इश्यू 21 जुलाई को खुलेगा। इसमें ₹72-₹77 प्रति शेयर के भाव पर और 1600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। इश्यू की क्लोजिंग 23 जुलाई को होगी। अलॉटमेंट 24 जुलाई को फाइनल हो सकता है। कंपनी NSE SME पर 28 जुलाई को लिस्ट होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें