LIC IPO: IRDAI ने IPO का प्रपोजल पास किया, जानिए क्या होगा अगला कदम

LIC IPO: DRHP दायर होने के बाद पता चलेगा कि LIC में सरकार अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है

अपडेटेड Feb 10, 2022 पर 12:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शेयर बाजार में लिस्टेड 278 कंपनियों में एलआईसी की हिस्सेदारी 1 फीसदी से अधिक है

LIC IPO: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC अपना इश्यू लाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई है। LIC 11 फरवरी को अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) जमा करने वाली है। सरकार अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचने वाली है इस बात का खुलासा DRHP दाखिल होने के बाद पता चलेगा। सरकार ने फैसला किया है कि LIC के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए इश्यू का कुछ हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा। साथ ही इस पर उन्हें कुछ डिस्काउंट भी दिया जाएगा। कुछ सूत्रों ने बताया है कि LIC के पॉलिसीहोल्डर्स को इसका IPO 5% कम दाम पर मिल सकता है।

कितनी हो सकती है LIC की वैल्यू 

पिछले हफ्ते डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहीन कांत पांडे ने ऐसे संकेत दिए थे कि LIC इसी हफ्ते इश्यू के लिए आवेदन जमा कर सकती है। पांडे ने हाल ही में रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि LIC की वैल्यू 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो सकती है। और इसकी एंटरप्राइज वैल्यू इससे कई गुना हो सकती है। LIC का DRHP जमा होने के बाद यह पता चल पाएगा कि सरकार LIC में अपनी कितनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है।


सबसे ज्यादा है बाजार हिस्सेदारी

एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 64.1 फीसदी है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी भी सबसे ज्यादा 82 फीसदी है। लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम के मामले में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। अगर बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो दुनिया में ऐसी कोई दूसरी इश्योरेंस कंपनी नहीं है जिसकी बाजार हिस्सेदारी 64 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।