Accent Microcell का IPO 8 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 12 दिसंबर तक निवेश का मौका है। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 7 दिसंबर को खुलेगा। इसके लिए 133-140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 78.4 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ की लिस्टिंग NSE SME पर होगी। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम जानकारी दी है।
इस आईपीओ के लिए 1000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशक कम से कम 1000 शेयरों और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकेंगे। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 140000 रुपये का निवेश करना होगा। HNI के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि ₹280,000 है।
एक्सेंट माइक्रोसेल आईपीओ 78.40 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। इसके तहत 56 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत कोई बिक्री नहीं होगी। शेड्यूल के मुताबिक आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट बुधवार, 13 दिसंबर 2023 को होने की उम्मीद है। शेयरों की लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 15 दिसंबर 2023 तय की गई है।
कंपनी के प्रमोटर श्री वसंत वाडीलाल पटेल, श्री घनश्याम अर्जनभाई पटेल, श्री नितिन जसवंतभाई पटेल और श्री विनोदभाई मणिभाई पटेल हैं। कॉरपोरेट कैपिटलवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एक्सेंट माइक्रोसेल आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। एक्सेंट माइक्रोसेल आईपीओ के लिए मार्केट मेकर प्रभात फाइनेंशियल सर्विसेज है।
Accent Microcell कंपनी 10 अप्रैल 2012 को इनकॉर्पोरेट हुई है। कंपनी मुख्य रूप से फार्मास्युटिकल, न्यूट्रास्युटिकल, फूड, कॉस्मेटिक और अन्य इंडस्ट्रीज के लिए हाई क्वालिटी वाले सेलूलोज़-बेस्ड एक्सीसिएंट (excipients) का उत्पादन करती है। कंपनी ने हाई क्वालिटी वाले सेलूलोज़-बेस्ड एक्सीसिएंट्स के उत्पादन में एक जगह बनाई है, जो इंटरनेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करते हैं। कंपनी अहमदाबाद में पिराना रोड और भरूच में दहेज SEZ में दो अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी संचालित करती है।