"विज्ञापन, निवेश के मुकाबले में अधिक रिटर्न दे सकता है। हर बार ग्राहकों को यह देने की कोशिश करें।" यह बयान फेमस विज्ञापन गुरु आरके स्वामी ने कहा, जिन्होंने अपने नाम वाली इस अग्रणी एजेंसी की स्थापना की। आरके स्वामी कंपनी ने 50 साल पहले चेन्नई से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। अब यह कंपनी अपने शेयर बेचकर अपने निवेशकों को रिटर्न देने की योजना बना रही है। इस मामले की जानकारी रखने वाले कई लोगों ने मनीकंट्रोल को बताया कि आरके स्वामी एडवर्टाइजिंग एसोसिएट्स (RK Swamy Advertising Associates) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
