Adani Wilmar IPO: Adani Wilmar IPO (initial Public Offering) सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते 27 जनवरी 2022 को खुलकर 31 जनवरी 2022 को बंद होगा। इस इश्यू का प्राइस बैंड 218 रुपये से 230 रुपये तय किया गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 3600 करोड़ रुपये जुटाएगी। Adani Wilmar के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होगे।
बाजार पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक Adani Wilmar का शेयर प्राइस आज ग्रे मार्केट में 65 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब यह है कि ग्रे मार्केट को इस स्टॉक के शानदार प्रीमियम पर लिस्ट होने की संभावना है।
Adani Wilmar एक एफएमसीजी फूड कंपनी है। इस आईपीओ की लॉट साइज 65 शेयरों की होगी। इस आईपीओ में कम से कम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट में निवेश किया जा सकेगा। इसका मतलब यह है कि इस आईपीओ में निम्नतम 14,950 ( ₹230 x 65) और अधिकतम 1,94,350 [( ₹230 x 65) x 13] रुपये निवेश किए जा सकेंगे।
Adani Wilmar की अलॉटमेंट की तिथी 3 फरवरी 2022 होगी। 4 फरवरी को रिफंड की प्रक्रिया शुरु होने की संभावना है। इसका मतलब यह है कि जिनको इस आईपीओ में शेयर मिलते है उनके पैसों का रिफंड 4 फरवरी से शुरु हो जाएगा। वहीं आवेदक के डीमैट अकाउंट में Adani Wilmar के शेयर 7 फरवरी को क्रेडिट हो जाएगे। बीएसई पर एनएसई पर इस शेयर की लिस्टिंग 8 फवरी 2022 को होगी।