Adani Wilmar IPO: एडिबल ऑयल और दूसरे फूड प्रोडक्ट बनाने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का IPO बिडिंग के 2 दिनों में पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन दिन 1.13 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसके शेयरों की कीमत 218-230 रुपये प्रति शेयर हैं। अडानी विल्मर ने अपने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 940 करोड़ रुपये जुटाए थे। अडानी विल्मर IPO 3,600 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है और कोई भी मौजूदा प्रमोटर या शेयर होल्डर कोई शेयर नहीं बेचेंगे।
BSE से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को रिटेल व्यक्तिगत निवेशक (Retail Individual Investors -RIIs) कैटेगरी में 1.85 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक (non-institutional investors) कैटेगरी में 88 फीसदी और Qualified Institutional Buyers (QIBs) में 39 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। बोली लगाने के पहले दिन इस आईपीओ को 57 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था।
अडानी विल्मर शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही अडानी ग्रुप की सातवीं कंपनी है। इस IPO में 3600 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू है और कोई भी प्रमोटर या शेयरहोल्डर अपने शेयर नहीं बेच रहा है। कंपनी इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी पर लदे कर्ज को कम किया जाएगा। इसके साथ ही रणनीतिक अधिग्रहण और निवेश के दूसरे मौकों पर खर्च किए जाएंगे।
क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम
ग्रे मार्केट में इसकी कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। IPO के मार्केट में हिट करने से पहले ग्रे मार्केट में अडानी विल्मर का शेयर 25 फीसदी ऊपर यानी करीब 50 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी के शेयर 8 फरवरी 2022 को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE में लिस्ट हो सकते हैं।
बता दें कि अडानी विल्मर की स्थापना 1999 में की गई थी। यह अडानी ग्रुप और सिंगापुर के विल्मर (Wilmar) का जॉइंट वेंचर है। यह Fortune ब्रांड से तेल और दूसरे खाद्य पदार्थ बेचती है। इससे पहले अडानी ग्रुप की छह कंपनियां Adani Enterprises, Adani Transmission, Adani Green Energy, Adani Power, Adani Total Gas, और Adani Ports and Special Economic Zone शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी हैं।