Get App

Adani Wilmar IPO: आज है निवेश का आखिरी मौका, जानिए GMP और Subscription का क्या है स्टेटस

Adani Wilmar IPO: अडानी विल्मर ने IPO के जरिए 3,600 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें शेयर की कीमत 218-230 रुपये प्रति शेयर रखी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 11:55 AM
Adani Wilmar IPO: आज है निवेश का आखिरी मौका, जानिए GMP और Subscription का क्या है स्टेटस
Adani Wilmar के IPO में आज पैसा लगाने का आखिरी दिन

Adani Wilmar IPO: एडिबल ऑयल और दूसरे फूड प्रोडक्ट बनाने वाली अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का IPO बिडिंग के 2 दिनों में पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन दिन 1.13 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। इसके शेयरों की कीमत 218-230 रुपये प्रति शेयर हैं। अडानी विल्मर ने अपने IPO से पहले एंकर निवेशकों से 940 करोड़ रुपये जुटाए थे। अडानी विल्मर IPO 3,600 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है और कोई भी मौजूदा प्रमोटर या शेयर होल्डर कोई शेयर नहीं बेचेंगे।

BSE से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को रिटेल व्यक्तिगत निवेशक (Retail Individual Investors -RIIs) कैटेगरी में 1.85 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक (non-institutional investors) कैटेगरी में 88 फीसदी और Qualified Institutional Buyers (QIBs) में 39 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। बोली लगाने के पहले दिन इस आईपीओ को 57 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला था।

अडानी विल्मर शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही अडानी ग्रुप की सातवीं कंपनी है। इस IPO में 3600 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू है और कोई भी प्रमोटर या शेयरहोल्डर अपने शेयर नहीं बेच रहा है। कंपनी इस IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी पर लदे कर्ज को कम किया जाएगा। इसके साथ ही रणनीतिक अधिग्रहण और निवेश के दूसरे मौकों पर खर्च किए जाएंगे।

AGS Transact Tech के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर, 176 रुपए पर लिस्ट हुए शेयर

क्या चल रहा है ग्रे मार्केट प्रीमियम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें