Get App

Adnoc Gas ने भारी मांग के बीच बढ़ाया आईपीओ का साइज, लगभग 2.5 अरब डॉलर किया

Adnoc ने कहा कि कंपनी अपने गैस कारोबार में हिस्सेदारी को 4% से बढ़ाकर 5% करने की पेशकश कर रही है। ADNOC अपने गैस कारोबार में मोटे तौर पर 3.84 अरब शेयर बेच रहा है, जो इसकी जारी शेयर कैपिटल के लगभग 5% के बराबर है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 5:38 PM
Adnoc Gas ने भारी मांग के बीच बढ़ाया आईपीओ का साइज, लगभग 2.5 अरब डॉलर किया
संयुक्त अरब अमीरात की मुख्य तेल कंपनी Adnoc ने भारी मांग के बीच अपने गैस बिजनेस के आईपीओ का साइज बढ़ा दिया है।

Adnoc Gas IPO : संयुक्त अरब अमीरात की मुख्य तेल कंपनी ने भारी मांग के बीच अपने गैस बिजनेस के आईपीओ का साइज बढ़ा दिया है। कंपनी ने इस आईपीओ का आकार बढ़ाकर लगभग 2.5 अरब डॉलर करने का निर्णय लिया है। अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (Adnoc) का यह आईपीओ इस साल का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होने वाला है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इसके प्राइस रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्राइस रेंज 2.25 दिरहम से 2.43 दिरहम ($0.6126-$0.6617) प्रति शेयर तय की गई थी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

कंपनी का मूल्यांकन 50.8 बिलियन डॉलर से अधिक है। पिछले सप्ताह निवेशकों ने सेल पर उपलब्ध होने के कुछ घंटों में ही इसके सभी शेयर खरीद लिए थे। कंपनी ने कहा कि ADNOC अपने गैस कारोबार में हिस्सेदारी को 4% से बढ़ाकर 5% करने की पेशकश कर रही है।

ADNOC अपने गैस कारोबार में मोटे तौर पर 3.84 अरब शेयर बेच रहा है, जो इसकी जारी शेयर कैपिटल के लगभग 5% के बराबर है। रॉयटर्स के मुताबिक, अपर प्राइस बैंड के हिसाब से ADNOC लगभग 2.54 अरब डॉलर जुटाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें