Get App

Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा, जानिए इश्यू की मुख्य बातें

Aether की शुरुआत 2013 में हुई थी। इसके पोर्टफोलियो में 25 से ज्यादा प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यह अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2022 पर 9:54 AM
Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा, जानिए इश्यू की मुख्य बातें
एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 23 मई को खुल जाएगा।

Aether Industries का आईपीओ 24 मई को खुलेगा। यह 26 मई को बंद होगा। यह कंपनी स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। यह मुख्य रूप से एडवॉन्स्ड इंटरमीडिएट्स और स्पेशियलिटी केमिकल बनाती है। एंकर इनवेस्टर्स के लिए यह इश्यू 23 मई को खुल जाएगा।

एथर इंडस्ट्रीज ने अपने आईपीओ (IPO) का प्राइस बैंड 610-642 रुपए प्रति शेयर तय किया है।  इस आईपीओ के तहत शेयरों का आबंटन 31 मई को हो सकता है। निवेशकों के खाते में इन शयरों के 2 को आ जाने की उम्मीद है। शेयर 3 जून को NSE और BSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

कंपनी 627 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। कंपनी की प्रमोटर पूर्णिमा अश्विन दलाल ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 28.2 लाख शेयर बेचेंगी। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व होगा। 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनेवस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व होगा। बाकी 35 फीसदी हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें