Aether Industries IPO: शेयरों की लिस्टिंग आज, जानिए निवेशकों को फायदा होगा या नुकसान

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज के शेयर कल यानी शुक्रवार 3 जून को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे

अपडेटेड Jun 03, 2022 पर 12:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एथर इंडस्ट्रीज अपने IPO से करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Aether Industries IPO: स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी एथर इंडस्ट्रीज के शेयर आज यानी शुक्रवार 3 जून को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। एथर इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 6.26 सब्सक्राइब हुआ था और इंस्टीट्यूशन इनवेस्टर्स ने इसमें अच्छी दिलचस्पी दिखाई दी। स्टॉक मार्केट एनालिस्ट्स का अनुमान है कि Aether Industries के शेयरों की लिस्टिंग मामूली प्रीमियम के साथ होने की उम्मीद है।

ग्रे मार्केट के एक्सपर्ट ने बताया, 'हाल में जितने आईपीओ आए हैं, उनमें एथर इंडस्ट्रीज का सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी के प्रमोटर अनुभवी है। इसी मार्जिन अच्छी है और वित्तीय स्थिति भी ठीक नजर आ रही है। हालांकि कंपनी का वैल्यूशएन कुछ ऊंचा लगा रहा है। बाजार में अभी अस्थिरता का माहौल है और ऐसे में हमें एथर इंडस्ट्रीज के शेयरों की 3-5 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्टिंग की उम्मीद है।'

एथर इंडस्ट्रीज अपने IPO से करीब 800 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 627 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए हैं। जबकि कंपनी के प्रमोटरों और अन्य शेयरधारकों की तरफ से 28,20,000 इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) पेश किया गया था। एथर इंडस्ट्रीज ने आईपीओ खुलने से पहले सोमवार को एंकर निवेशकों से 240 करोड़ रुपये जुटाए थे।


यह भी पढ़ें- SBI ने भारत के FY23 के आर्थिक विकास अनुमान को संशोधित करके 7.5% किया

एक दूसरे एनालिस्ट ने बताया, "इस आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। खासतौर से संस्थागत निवेशकों से। हालांकि ग्रे मार्केट में इसे लेकर उत्साह की थोड़ी कमी रही। ऐसे में इस आईपीओ की सटीक लिस्टिंग को लेकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि हमारा यह मानना है कि कंपनी के ग्रोथ की मजबूत संभावना को देखते हुए यह प्रीमियम पर लिस्ट होनी चाहिए। लंबी अवधि के निवेशक लिस्टिंग के बाद भी इस स्टॉक पर दांव लगाने की सोच सकते हैं।"

क्या चल रहा है GMP?

Aether Industries के अनलिस्टेड शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) गुरुवार को 10 रुपये चल रहा है। कंपनी का इश्यू प्राइस 610-642 रुपये है। इस हिसाब से अगर ग्रे मार्केट इस शेयर के 10 रुपये के प्रीमियम के साथ यानी 652 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है।

क्या करती है कंपनी

वर्ष 2013 में स्थापित कंपनी एडवांस इंटरमीडिए स्पेशियलिटी केमिकल का उत्पादन करती है। गुजरात में Aether की दो इकाइयां हैं। कंपनी की एक इकाई करीब 3,500 वर्ग मीटर में फैली है जिसमें उसकी रिसर्च एंड डेलवपमेंट यूनिट के साथ ही एनालिटिकल साइंस लैबोरेटरी, पायलट प्लांट, CRAMS फैसिलिटी और हाइड्रोजेनेशन इकाई स्थित है। कंपनी की दूसरी इकाई 10,500 वर्ग मीटर में फैली हुई है जो मुख्यत: उत्पादन इकाई है। इसकी उत्पादन क्षमता 6,096 MT प्रति वर्ष है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।