Shapoorji Pallonji Group की एक और कंपनी होगी लिस्ट! Afcons Infra IPO के लिए ड्राफ्ट फाइल

Afcons Infra IPO: शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कुछ कंपनियां मार्केट में लिस्टेड हैं और आखिरी बार अगस्त 2019 में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर के शेयर लिस्ट हुए थे। अब एक और कंपनी लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। ग्रुप की कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग इकाई एफकॉन्स इंफ्रा (Afcons Infra) ने SEBI के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। चेक करें पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Mar 29, 2024 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement
Afcons Infra IPO: सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट के मुताबिक एफकॉन्स इंफ्रा के 7 हजार करोड़ के आईपीओ के तहत 1250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे।

Afcons Infra IPO: शापूरजी पालोनजी ग्रुप की कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग इकाई एफकॉन्स इंफ्रा (Afcons Infra) आईपीओ लाने की तैयारी में है और इसके लिए ड्राफ्ट फाइल हो चुका है। बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक कंपनी की योजना 7 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों से हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस आईपीओ को 19 हजार-20 हजार करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर लाया जा सकता है। शपूरजी पालोनजी ग्रुप की कुछ और कंपनियां पहले से ही मार्केट में लिस्टेड हैं और इससे पहले आखिरी बार अगस्त 2019 में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर के शेयर लिस्ट हुए थे।

Afcons Infra IPO की डिटेल्स

सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट के मुताबिक एफकॉन्स इंफ्रा के 7 हजार करोड़ के आईपीओ के तहत 1250 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा 5750 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट के मुताबिक ऑफर फॉर सेल के जरिए ये शेयर गोस्वामी इंफ्राटेक बेचेगी। दिसंबर 2023 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से गोस्वामी इंफ्राटेक की कंपनी में 72.35 फीसदी हिस्सेदारी है। शपूरजी पालोनजी ग्रुप एंड कंपनी की इसमें 16.64 फीसदी हिस्सेदारी है।


ऑफर फॉर सेल का पैसा शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। इसके अलावा नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, 350 करोड़ रुपये का इस्तेमाल लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और 500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। दिसंबर 2023 तक के आंकड़ों के हिसाब से इस पर 2887.59 करोड़ रुपये का बकाया है।

Afcons Infra के बारे में

एफकॉन्स इंफ्रा का कॉम्प्लेक्स ईपीसी प्रोजेक्ट्स पर काम करने का देश-विदेश में मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। पिछले दस वित्त वर्षों में इसने 15 देशों में 52200 करोड़ रुपये के 76 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं। अभी इसके पास 13 देशों के 34888 करोड़ रुपये के 67 प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें 26,093 करोड़ रुपये का घरेलू प्रोजेक्ट है। खास बात ये हैं कि फिच रिपोर्ट भारत की सबसे बड़ी इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनियों की सूची में एफकॉन्स इंफ्रा ROCE और ROE मार्जिन के मामले में वित्त वर्ष 2023 में टॉप पर रही। इसे अटल टनल, हाई-स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट, दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिट ट्रांजिट सिस्टम, दिल्ली मेट्रो फेज 4 प्रोजेक्ट्स और गुजरात के दहेज में गुजरात केमिकल पोर्ट के लिए दूसरा लिक्विड बर्थ का प्रोजेक्ट मिला है। वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 में इसे 195.13 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा मिला जबकि वित्त वर्ष 2023 में इसे 410.86 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Omfurn India FPO Listing: 'एक्स्ट्रा' शेयरों ने किया निराश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।