Get App

Afcons Infra IPO: 5430 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में दांव लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज की ये है राय

Afcons Infra IPO: इस आईपीओ को कई ब्रोकरेज फर्म ने सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश, दमदार वित्तीय स्थिति और विस्तार की स्ट्रैटेजी के चलते ब्रोकरेज केआर चोकसी ने इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसका वैल्यूएशन बढ़िया लेवल पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2024 पर 9:56 PM
Afcons Infra IPO: 5430 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में दांव लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज की ये है राय
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

Afcons Infra IPO: एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के आईपीओ पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। इस पब्लिक इश्यू को आनंद राठी, कैनरा बैंक सिक्योरिटीज़, अरिहंत कैपिटल, केआर चोकसी जैसे ब्रोकरेज फर्म ने लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। यह आईपीओ 25 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और इसमें 29 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 5430 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 440-463 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 4 नवंबर को होनी है।

Afcons Infra IPO पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

इस आईपीओ को कई ब्रोकरेज फर्म ने सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। ग्रोथ की मजबूत गुंजाइश, दमदार वित्तीय स्थिति और विस्तार की स्ट्रैटेजी के चलते ब्रोकरेज केआर चोकसी ने इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसका वैल्यूएशन बढ़िया लेवल पर है। इसके अलावा, ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने भी इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है।

इसके अलावा, मेहता इक्विटीज के राजन शिंदे का मानना है कि एफकॉन्स इंफ्रा ने निवेशकों के लिए एक शानदार मौका दिया है कि वे शपूरजी पालोनजी ग्रुप की फ्लैगशिप कंस्ट्रक्शन कंपनी में निवेश कर पाएं। राजन का का कहना है कि कंपनी की काम करने की मजबूत क्षमता और मार्केट में दमदार स्थिति को देखते हुए यह इंफ्रा सेक्टर की अहम कंपनी है और इसमें लॉन्ग टर्म के लिए पैसे डाल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें