AGS Transact Tech IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला पब्लिक इश्यू, जानें क्या है GMP और दूसरी डिटेल

AGS Transact Tech IPO: पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर ने अपने इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 204 करोड़ रुपए जुटाए

अपडेटेड Jan 19, 2022 पर 1:35 PM
Story continues below Advertisement
सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा AGS Transact Tech IPO

AGS Transact Technologies का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। तीन दिन के इनिशियल शेयर-सेल का प्राइज बैंड 166-175 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है, जो शुक्रवार, 21 जनवरी को बंद होगा। पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर ने अपने इश्यू से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 204 करोड़ रुपए जुटाए।

यह साल 2022 का पहला पब्लिक इश्यू है। IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है, जिसमें एक प्रमोटर और दूसरे शेयर होल्डर्स की तरफ से 680 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

LIC IPO: प्रमुख उत्पादों से लेकर तकनीकी शब्दों तक, जानिए लाइफ इंश्योरेंस के कारोबार से जुड़ी हर जरूरी जानकारी

मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, AGS Transact Tech के शेयर आज ग्रे मार्केट में 10 रुपए के प्रीमियम (GMP) पर हैं। कंपनी के शेयर 1 फरवरी, 2022 को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टिड होने की उम्मीद है।


Mint के मुताबिक, ब्रोकरेज हाउस Emkay ने IPO के बारे में कहा, "हमारा मानना ​​है कि AGS लॉन्ग पीरियड के नजरिए से नकद-कम-डिजिटल गेम में निवेश करने का मौका देता है। 175 रुपए के अपर प्राइस बैंड पर, स्टॉक की वैल्यू CMS इंफो सिस्टम्स जैसे दूसरे इश्यू जैसी ही है।"

AGS Transact IPO Lot Size

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 85 शेयर होंगे। इस तरह से ऊपरी प्राइस बैंड पर जोड़े तो, निवेशकों को एक लॉट के लिए न्यूनतम 14,875 रुपये (85X175 रुपये) निवेश करने होंगे। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता है और इसके लिए उसे 1,93,375 रुपये निवेश करना होगा।

रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व

AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के आईपीओ का 50 फीसदी क्वालिफाइट इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित है। वहीं 35 पर्सेंट हिस्सा आम निवेशकों यानी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित है, जबकि बाकी 15 पर्सेंट हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।