Get App

AGS Transact Technologies IPO: दूसरे दिन 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.74 गुना बोली

AGS Transact Technologies IPO के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है। यह आईपीओ बुधवार 19 जनवरी को खुला था और इसके लिए शुक्रवार 21 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2022 पर 2:41 PM
AGS Transact Technologies IPO: दूसरे दिन 1.23 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों ने लगाई 1.74 गुना बोली
AGS Transact Technologies IPO: यह साल 2022 का पहला आईपीओ है

AGS Transact Technologies IPO: पेमेंट सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। आईपीओ के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है और अभी तक यह 1.23 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने आईपीओ के तहत करीब 2.86 करोड़ शेयरों की पेशकश की है, जिसके बदले में उसे अब तक 3.53 करोड़ शेयरों के लिए बोली मिल चुकी है। AGS ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजीज की इस आईपीओ से करीब 680 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

गुरुवार 20 जनवरी को दोपहर 1.17 बजे तक, रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.74 गुना सब्सक्राइब हो चुका था, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के हिस्से में 1.07 गुना बोली मिली थी। वहीं क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा अभी तक 0.47 पर्सेंट भरा है।

AGS Transact Technologies IPO के आईपीओ के लिए बोली लगाने का आज दूसरा दिन है। यह आईपीओ बुधवार 19 जनवरी को खुला था और इसके लिए शुक्रवार 21 जनवरी तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 166 से 175 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। बता दें कि यह साल 2022 का पहला आईपीओ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें