Get App

Airox Technologies ने 750 करोड़ रुपये का IPO लिया वापस, लेकिन SEBI ने नहीं बताई वजह

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बताया कि Airox Technologies ने 28 फरवरी को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे। हालांकि, सेबी ने इसकी वजह नहीं बताई थी। औरंगाबाद स्थित यह कंपनी PSA (pressure swing adsorption) ऑक्सीजन जनरेटर बनाती है

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 06, 2023 पर 7:21 PM
Airox Technologies ने 750 करोड़ रुपये का IPO लिया वापस, लेकिन SEBI ने नहीं बताई वजह
मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Airox Technologies ने अपने 750 करोड़ रुपये के आईपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।

Airox Technologies IPO : मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Airox Technologies ने अपने 750 करोड़ रुपये के आईपीओ को वापस लेने का फैसला किया है। इस आईपीओ के तहत कंपनी के प्रमोटर- संजय भरतकुमार जायसवाल और आशिमा संजय जायसवाल द्वारा ऑफर फॉर सेल (OFS) के ज़रिए शेयरों की बिक्री की जानी थी। कंपनी ने 30 सितंबर 2022 को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।

सेबी ने नहीं बताई वजह 

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने 28 फरवरी को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे। हालांकि, सेबी ने इसकी वजह नहीं बताई थी। औरंगाबाद स्थित कंपनी PSA (pressure swing adsorption) ऑक्सीजन जनरेटर बनाती है। वित्त वर्ष 2022 तक ऑपरेशनल प्राइवेट हॉस्पिटल PSA मेडिकल ऑक्सीजन मार्केट के मामले में इसकी बाजार हिस्सेदारी 50-55 फीसदी है।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें