Ajax Engineering IPO: सेल्फ-लोडिंग कंक्रीट मिक्सर बनाने वाली अजाक्स इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन अब तक यह इश्यू 0.16 गुना सब्सक्राइब हो सका है। इसे कुल 22.77 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.41 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 599-629 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 23 शेयर है। निवेशकों के पास इसमें 12 फरवरी तक निवेश का मौका रहेगा।
