Get App

Allen Career Institute अब शेयर बाजार में लगाएगा क्लास! IPO की तैयारी, इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ चल रही है बातचीत

Allen Career Institute IPO: एलन करियर इंस्टीट्यूट छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं यानि कि कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स की तैयारी कराने में विशेषज्ञता रखता है। भारत के 78 शहरों में इसके 400 से अधिक टेस्ट सेंटर हैं।लिस्टिंग पर अभी विचार-विमर्श जारी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 3:00 PM
Allen Career Institute अब शेयर बाजार में लगाएगा क्लास! IPO की तैयारी, इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ चल रही है बातचीत
एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत साल 1988 में राजस्थान के कोटा में हुई थी।

एजुकेशन सर्विसेज देने वाली भारतीय कंपनी एलन करियर इंस्टीट्यूट (Allen Career Institute) अपना IPO लाने की सोच रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों से पता चला है कि कंपनी अपनी लिस्टिंग को लेकर इनवेस्टमेंट बैंकों के साथ बातचीत कर रही है। जल्द ही औपचारिक रूप से सलाहकारों की नियुक्ति होने की उम्मीद है। एलन करियर इंस्टीट्यूट की शुरुआत साल 1988 में राजस्थान के कोटा में हुई थी। इसमें जेम्स मर्डोक और डिज्नी के पूर्व एग्जीक्यूटिव उदय शंकर का भी पैसा लगा है।

जेम्स मर्डोक अमेरिकी-ब्रिटिश कारोबारी हैं। वह मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक के छोटे बेटे हैं। जेम्स 2015 से लेकर 2019 तक 21st Century Fox के सीईओ रह चुके हैं। मर्डोक और उदय शंकर ने साल 2021 में एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म 'बोधि ट्री सिस्टम्स' को शुरू किया था। इसने 2022 में एलन करियर इंस्टीट्यूट में 60 करोड़ डॉलर का निवेश किया। बदल में 36 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

IPO प्लान में बदलाव भी संभव

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि एलन करियर इंस्टीट्यूट की लिस्टिंग पर अभी विचार-विमर्श जारी है। यह भी हो सकता है कि कंपनी अपने IPO प्लान्स के साथ आगे न बढ़ने का फैसला कर ले। एलन करियर इंस्टीट्यूट छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं यानि कि कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स की तैयारी कराने में विशेषज्ञता रखता है। इसकी वेबसाइट के अनुसार, भारत के 78 शहरों में इसके 400 से अधिक टेस्ट सेंटर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें