Upcoming IPO: आईपीओ में पैसे लगाने का शानदार मौका! 5 मई से खुलेगा दिग्गज कंपनी का मेगा इश्यू, जानें सभी जरूरी डिटेल्स

Bagmane Prime Office REIT IPO: ₹3405 करोड़ के इस आईपीओ में ₹2390 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,015 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल होगा। ब्लैकस्टोन के निवेश वाली BREP एशिया इंडिया होल्डिंग कंपनी इस OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी

अपडेटेड Apr 29, 2026 पर 1:44 PM
Story continues below Advertisement
₹3405 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 5 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा

Bagmane REIT IPO Details: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश का एक बड़ा मौका आ रहा है। बेंगलुरू बेस्ड Bagmane Prime Office REIT अपना आईपीओ लेकर आ रहा है। ₹3405 करोड़ का यह पब्लिक इश्यू 5 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कमर्शियल रियल एस्टेट सेक्टर में एम्बेसी, माइंडस्पेस और ब्रुकफील्ड जैसे दिग्गजों के बाद यह भारत का पांचवां लिस्टेड REIT होगा।

आईपीओ की जरूरी डिटेल्स

  • आईपीओ कब खुलेगा: यह आईपीओ 5 मई से 7 मई तक खुला रहेगा।
  • प्राइस बैंड: कंपनी ने इस ऑफर के लिए ₹95-₹100 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
  • एंकर बुक: एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले, यानी 4 मई को खुलेगा।
  • न्यूनतम निवेश: निवेशकों को कम से कम 150 शेयर और उसके बाद 150 के गुणकों में बोली लगानी होगी।
  • अलॉटमेंट: 12 मई तक फाइनल होने की उम्मीद है।
  • लिस्टिंग की तारीख: 15 मई को प्रस्तावित है।

फंड का क्या करेगी कंपनी?


कुल ₹3405 करोड़ के इस आईपीओ में ₹2390 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,015 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) होगा। ब्लैकस्टोन के निवेश वाली BREP एशिया III इंडिया होल्डिंग कंपनी इस OFS के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेचेगी। ताजा निर्गम से प्राप्त ₹1420 करोड़ का उपयोग बागमाने कैपिटल टेक पार्क में 'Luxor' के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। ₹820 करोड़ का उपयोग 'बागमाने रियो प्राइवेट लिमिटेड' (BRPL) में 93% हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया जाएगा।

बागमाने ग्रुप के बारे में जानें

बागमाने ग्रुप बेंगलुरू के सबसे बड़े 'प्योरप्ले ग्रेड A+' ऑफिस मालिकों और डेवलपर्स में से एक है। इसके पोर्टफोलियो में बागमने टेक पार्क, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी सेंटर, कॉन्स्टेलेशन बिजनेस पार्क और कॉसमॉस बिजनेस पार्क जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। राजा बागमाने और नागमणि राजा इसके नामित पार्टनर हैं। बागमाने ग्रीन पावर एलएलपी के माध्यम से कंपनी के पास चार सोलर पार्क भी हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।