Bagmane Group REIT IPO: बेंगलुरु की रियल एस्टेट दिग्गज 'बागमाने ग्रुप' (Bagmane Group) अपने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) के साथ शेयर बाजार में धमाका करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, ब्लैकस्टोन के निवेश वाली यह कंपनी करीब ₹34,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर अपना IPO लॉन्च करने वाली है। यह भारतीय बाजार में एम्बेसी, माइंडस्पेस, ब्रुकफील्ड और सत्वा ग्रुप के बाद 5वां ऑफिस REIT होगा।
IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स
सूत्रों के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपना 'रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' (RHP) फाइल करने वाली है:
लॉन्च डेट: 5 मई से 7 मई 2026 के बीच।
इश्यू साइज: कुल ₹3,405 करोड़ का IPO, जिसमें ₹2,390 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ब्लैकस्टोन द्वारा ₹1,015 करोड़ की हिस्सेदारी की बिक्री शामिल है।
प्री-IPO राउंड में जुटाए ₹4,765 करोड़
मार्केट में आने से पहले ही कंपनी ने निवेशकों का भरोसा जीता है। कंपनी ने हाल ही में '360 One Asset Management' से ₹600 करोड़ जुटाए गए। प्री-IPO राउंड के जरिए कंपनी अब तक कुल ₹4,765 करोड़ जुटा चुकी है। आपको बता दें कि इस मेगा IPO को सफल बनाने के लिए कई बड़े इन्वेस्टमेंट बैंक जुड़े हुए हैं। कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल कैपिटल, एसबीआई कैप्स और एचडीएफसी बैंक इस डील पर काम कर रहे हैं।
MNCs और GCCs का पसंदीदा है बागमाने ग्रुप
बागमाने ग्रुप का पोर्टफोलियो बेंगलुरु के सबसे प्रीमियम ऑफिस स्पेस में से एक है। इसका कुल एरिया 2 करोड़ वर्ग फुट है। इसमें बागमाने टेक पार्क, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी सेंटर और नक्षत्र बिजनेस पार्क जैसे 6 ग्रेड-ए ऑफिस एसेट्स शामिल हैं। पोर्टफोलियो में 607 कमरों वाले 2 निर्माणाधीन होटल और 164 मेगावाट की सोलर क्षमता भी शामिल है। इसकी कुल संपत्ति की वैल्यू करीब ₹40,260 करोड़ आंकी गई है।
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन की इस REIT में 7% हिस्सेदारी है। कंपनी का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027-30 के दौरान उसके 'नेट ऑपरेटिंग इनकम' (NOI) में 12% की सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी, जो निवेशकों के लिए अच्छे रिटर्न का संकेत है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।