Get App

Amagi Media Labs IPO: 42 एंकर निवेशकों से मिले ₹805 करोड़, आज 13 जनवरी से ओपनिंग; क्या लगाने चाहिए पैसे

Amagi Media Labs IPO का 75% हिस्सा QIB के लिए और 15% हिस्सा NII के लिए रिजर्व है। बाकी 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। अमागी ट्रेडिशनल टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट बनाने, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 13, 2026 पर 9:07 AM
Amagi Media Labs IPO: 42 एंकर निवेशकों से मिले ₹805 करोड़, आज 13 जनवरी से ओपनिंग; क्या लगाने चाहिए पैसे
Amagi Media Labs को क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर माना जाता है।

अमागी मीडिया लैब्स का ₹1788.62 करोड़ का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुल रहा है। एक दिन पहले कंपनी ने 42 एंकर निवेशकों से ₹804.87 करोड़ रुपये जुटाए। अपर प्राइस बैंड पर 2.22 करोड़ इक्विटी शेयरों का एलोकेशन फाइनल किया गया। एंकर इनवेस्टर्स को किए गए कुल एलोकेशन में से 1.69 करोड़ इक्विटी शेयर 11 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को एलोकेट किए गए। इनकी कीमत 613 करोड़ रुपये है। इनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, HDFC AMC, मोतीलाल ओसवाल AMC, फ्रैंकलिन इंडिया, PGIM इंडिया और हेलिओस शामिल हैं।

इंश्योरेंस कंपनियों- HDFC लाइफ इंश्योरेंस, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस और एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस ने भी अमागी में ₹53.98 करोड़ में 14.95 लाख शेयर खरीदे। इन निवेशकों के अलावा सोसाइटे जेनरल, गोल्डमैन सैक्स, 360 वन, अमुंडी फंड्स, क्रीएजिस ट्रांसफॉर्मेशन फंड, न्यू वर्नोन इंडिया और फिडेलिटी फंड्स ने भी एंकर बुक के जरिए कंपनी में निवेश किया। SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल और आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC इस बुक में सबसे बड़े निवेशक रहे, जिनमें से हर एक ने ₹115 करोड़ के 31.85 लाख शेयर खरीदे।

IPO के लिए कितना प्राइस बैंड

अमागी मीडिया लैब्स को क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर माना जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी और हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। अमागी ट्रेडिशनल टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट बनाने, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है। इसका IPO 16 जनवरी को बंद होगा। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 19 जनवरी को फाइनल होगा और लिस्टिंग 21 जनवरी को BSE NSE पर होगी। IPO के लिए प्राइस बैंड ₹343-₹361 प्रति शेयर और लॉट साइज 41 शेयर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें