Get App

Amagi Media Labs IPO: प्राइस बैंड ₹343-₹361 प्रति शेयर तय, 13 जनवरी को खुलेगा ₹1788.62 करोड़ का इश्यू

Amagi Media Labs IPO: कंपनी इस पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल अज्ञात अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कंपनी की शुरुआत 2008 में हुई थी और हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 8:44 AM
Amagi Media Labs IPO: प्राइस बैंड ₹343-₹361 प्रति शेयर तय, 13 जनवरी को खुलेगा ₹1788.62 करोड़ का इश्यू
Amagi Media Labs के IPO में ₹816 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे।

अमागी मीडिया लैब्स ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह ₹343 से ₹361 प्रति शेयर है। ₹1,788.62 करोड़ का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुलने वाला है। एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा सकते हैं। यह इश्यू 16 जनवरी को बंद होगा। इसके बाद शेयरों का अलॉटमेंट 19 जनवरी को फाइनल होगा और लिस्टिंग 21 जनवरी को BSE NSE पर होगी।

अमागी मीडिया लैब्स को क्लाउड-बेस्ड ब्रॉडकास्ट और कनेक्टेड टीवी टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर माना जाता है। इसकी शुरुआत 2008 में हुई थी और हेडक्वार्टर बेंगलुरु में है। अमागी ट्रेडिशनल टीवी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट बनाने, डिस्ट्रीब्यूशन और मोनेटाइजेशन के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करती है।

अमागी मीडिया के IPO में ₹816 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही ₹972.62 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट भी होगा। OFS के तहत शेयर बेचने वालों में PI अपॉर्चुनिटीज फंड-I, नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स X, एक्सेल ग्रोथ VI होल्डिंग्स (मॉरीशस) लिमिटेड, आदि शामिल हैं। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का इरादा इश्यू के बाद ₹7,809.84 करोड़ का मार्केट कैपिटलाइजेशन हासिल करना है।

IPO के पैसों का कैसे होगा इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें