Bharat Coking Coal IPO: नए साल में BCCL के IPO से शेयर बाजार में होगा धमाका, बंपर प्रीमियम के साथ मिल रहे लिस्टिंग के संकेत

Bharat Coking Coal IPO: यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है। यानी प्रमोटर 'कोल इंडिया' अपनी हिस्सेदारी बेच रही है और सारा पैसा कोल इंडिया के पास जाएगा। रिटेल निवेशक कम से कम 600 शेयरों (1 लॉट) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लागत ₹13,800 होगी

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
यह आईपीओ 9 जनवरी से 13 जनवरी तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा

Bharat Coking Coal IPO: साल 2026 का पहला आईपीओ इस हफ्ते 9 जनवरी को खुलने जा रहा है। कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अपना ₹1,071 करोड़ का इश्यू लेकर आ रही है। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट (GMP) में इस शेयर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस आईपीओ की पूरी डिटेल्स।

BCCL IPO की महत्वपूर्ण डिटेल्स

आईपीओ कब खुलेगा: 9 जनवरी से 13 जनवरी तक।


प्राइस बैंड: ₹21 से ₹23 प्रति शेयर।

अलॉटमेंट: 14 जनवरी

लिस्टिंग की तारीख: 16 जनवरी को BSE और NSE पर।

न्यूनतम निवेश: रिटेल निवेशक कम से कम 600 शेयरों (1 लॉट) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसकी लागत ₹13,800 होगी।

BCCL IPO RHP की 5 बड़ी बातें जो निवेशकों को जाननी चाहिए

पूरी तरह से OFS: यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। यानी प्रमोटर 'कोल इंडिया' अपनी हिस्सेदारी बेच रही है और सारा पैसा कोल इंडिया के पास जाएगा, कंपनी (BCCL) के पास नहीं।

सबसे बड़ा उत्पादक: BCCL भारत की सबसे बड़ी कोकिंग कोल उत्पादक कंपनी है। वित्त वर्ष 2025 में घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 58.50% थी।

उत्पादन में वृद्धि: कंपनी का कोयला उत्पादन तेजी से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022 के 30.51 मिलियन टन से बढ़कर यह 2025 में 40.50 मिलियन टन हो गया है (लगभग 32.7% की ग्रोथ)।

प्रचालन क्षेत्र: कंपनी की मुख्य खदानें झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला क्षेत्रों में स्थित हैं।

लिस्टिंग का उद्देश्य: कंपनी का लक्ष्य शेयर बाजारों में लिस्ट होकर अपनी कवरेज और ब्रांड इमेज को बढ़ाना है।

कितना है लेटेस्ट GMP?

ग्रे मार्केट के आंकड़ों के अनुसार, BCCL का GMP फिलहाल ₹11.1 पर चल रहा है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड ₹23 के मुकाबले शेयर 48% प्रीमियम के साथ लगभग ₹34.1 पर लिस्ट हो सकता है। यानी फिलहाल इस आईपीओ को लेकर मार्केट में गजब का उत्साह बना हुआ है और इसकी लिस्टिंग पर बंपर मुनाफा का संकेत मिल रहा है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।