Ami Organics IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली Ami Organics का IPO आज यानी 1 सितंबर को खुला है और 3 सितंबर को बंद होगा। इसके इश्यू में निवेश किया जाए या नहीं इसको लेकर एनालिस्ट्स की मिलीजुली राय है।

Ami Organics IPO: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली Ami Organics का IPO आज यानी 1 सितंबर को खुला है और 3 सितंबर को बंद होगा। इसके इश्यू में निवेश किया जाए या नहीं इसको लेकर एनालिस्ट्स की मिलीजुली राय है।
सूरत की Ami Organics अपने IPO से 570 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इसमें 200 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू हैं और 370 करोड़ रुपए के 6,059,600 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचे जाएंगे।
Ami Organics के IPO का प्राइस बैंड 603-610 रुपए है। इसके एक लॉट में 28 शेयर है। इस इश्यू का 50% हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व है। जबकि 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है। जबकि रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35% हिस्सा रिजर्व है। कंपनी फ्रेश इश्यू का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कामकाजी जरूरतों में करेगी।
बाजार के जानकारों का मानना है कि फिस्कल ईयर 2021 के 14.82 रुपए के एडजस्टेज EPS को देखें तो इश्यू का प्राइस वाजिब नजर आता है। कंपनी 41.16 P/E पर लिस्ट होने वाली है और इसका मार्केट कैप 2,222.7 करोड़ रुपए है। इसका P/E इंडस्ट्री की दूसरी केमिकल कंपनियों के बराबर ही है। आरती इंडस्ट्रीज का P/E फिलहाल 54.20 और Hikal का P/E 46.13 चल रहा है।
ET के मुताबिक, Marwadi Shares and Finance ने इस IPO को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है। कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत और डायवर्सिफाई है। इसके साथ ही कंपनी का R&D काफी मजबूत है। अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले यह बेहतर भाव पर है, लिहाजा इसमें निवेश करना चाहिए।
एंजेल ब्रोकिंग ने इस इश्यू को न्यूट्रल रेटिंग दी है।
कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट में 100 करोड़ रुपए जुटाए हैं। इसमें कंपनी ने 603 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 1,658,374 इक्विटी शेयर जारी करके 100 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है।
क्या चल रहा है GMP
Ami Organics का GMP इश्यू खुलने से एक दिन पहले 125 रुपए चल रहा था। अभी के हिसाब से देखें तो Ami Organics के शेयरों का GMP 125 रुपए चल रहा है। जबकि इश्यू प्राइस 603-610 रुपए है। इस हिसाब से देखें को अपर प्राइस बैंड के हिसाब से Ami Organics के शेयरों की लिस्टिंग 735 (610+125) रुपए पर हो सकती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।