EPF Interest Credit: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 7 करोड़ से ज्यादा खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद अब EPFO जल्द ही सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
