Get App

Anmol Industries IPO: बिस्किट कंपनी ने फिर बनाया लिस्ट होने का मन, ₹1800 करोड़ के इश्यू का ड्राफ्ट किया जमा

Anmol Industries IPO: कंपनी के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में ब्रिटानिया, ITC, मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएलिटीज जैसे नाम शामिल हैं। अनमोल इंडस्ट्रीज का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी 70 ब्रांड्स के जरिए बिक्री करती है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 4:32 PM
Anmol Industries IPO: बिस्किट कंपनी ने फिर बनाया लिस्ट होने का मन, ₹1800 करोड़ के इश्यू का ड्राफ्ट किया जमा
Anmol Industries के प्रोडक्ट्स में बिस्किट, कुकीज, केक, रस्क, वेफर, क्रीम रोल शामिल हैं।

बिस्किट बनाने वाली कंपनी अनमोल इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट जमा किया है। इस बार कंपनी 1800 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इससे पहले कंपनी ने साल 2018 में लिस्ट होने का प्लान बनाया था और ड्राफ्ट जमा किया था। उस वक्त IPO का साइज 750 करोड़ रुपये रखा था। कंपनी को सेबी से IPO के​ लिए मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन फिर कंपनी ने प्लान को आगे नहीं बढ़ाया।

नए ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक, अनमोल इंडस्ट्रीज का IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। कोई नया शेयर जारी नहीं होगा। लिहाजा कंपनी को कोई रकम नहीं मिलेगा। शेयर बिक्री से मिला पैसा शेयर बेचने वाले के पास जाएगा। OFS में बैजनाथ चौधरी एंड फैमिली ट्रस्ट शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। यह ट्रस्ट कंपनी में सबसे बड़ी इनवेस्टर है। इसके पास लगभग 84 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

एक्सपोर्ट भी करती है Anmol Industries

रॉयटर्स के मुताबिक, कोलकाता की अनमोल इंडस्ट्रीज की शुरुआत 1994 में हुई थी। इसके प्रोडक्ट्स में बिस्किट, कुकीज, केक, रस्क, वेफर, क्रीम रोल शामिल हैं। कंपनी 70 ब्रांड्स के जरिए बिक्री करती है। यह 31 देशों में एक्सपोर्ट भी करती है। कंपनी का दावा है कि यह देश का चौथा सबसे बड़ा बिस्किट ब्रांड है। वहीं केक के मामले में छठा सबसे बड़ा ब्रांड है। अनमोल के लिस्टेड कॉम्पिटीटर्स में ब्रिटानिया, ITC, मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएलिटीज जैसे नाम शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें