Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: 5 फरवरी को खुलेगा इश्यू, प्राइस बैंड हो गया तय

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: इश्यू का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले लोगों के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। IPO में नए शेयरों को जारी कर हुई कमाई का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इश्यू में निवेशक 96 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं

अपडेटेड Jan 31, 2024 पर 2:18 PM
Apeejay Surrendra Park Hotels को साल 1987 में शुरू किया गया था।

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का आईपीओ 5 फरवरी को खुलने वाला है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 147-155 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के अनुसार, कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 920 करोड़ रुपये जुटाने की है। इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 320 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल रहेगा। आईपीओ में पैसा लगाने के लिए 7 फरवरी तक का मौका रहेगा। एंकर निवेशक 2 फरवरी को बोली लगा सकेंगे।

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स को साल 1987 में शुरू किया गया था। इश्यू में निवेशक 96 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। प्रमोटर एपीजे की ओर से ओएफएस में 296 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी। इसके अलावा निवेशक RECP IV Park Hotel Investors और RECP IV Park Hotel Co-Investors की ओर से क्रमश: 23 करोड़ रुपये और 1 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा।

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO: रिजर्व हिस्से की डिटेल


आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा हाई नेटवर्थ वाले लोगों के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। JM Financial, Axis Capital और ICICI Securities इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India Private Ltd है। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 12 फरवरी को होगी।

Brisk Technovision IPO Listing: शानदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबाव, अब इतने मुनाफे में है निवेशक

Apeejay Surrendra Park Hotels पर कितनी उधारी

Apeejay Surrendra Park Hotels के प्रमोटर्स में करन पॉल, प्रिया पॉल, एपीजे सुरेंद्र ट्रस्ट और ग्रेट ईस्टर्न स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। वर्तमान में पार्क होटल्स में प्रमोटर्स की 94.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 5.82 प्रतिशत शेयर जनता के पास हैं। पब्लिक शेयरहोल्डिंग में से 5.53 प्रतिशत हिस्सेदारी RECP IV Park Hotel Investors के पास है। आईपीओ में नए शेयरों को जारी कर हुई कमाई का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। 2 जनवरी 2024 तक पार्क होटल्स पर कुल मिलाकर 582.28 करोड़ रुपये का बकाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।