Archean Chemical Industries IPO: इस केमिकल कंपनी का 9 नवंबर को खुलेगा IPO, निवेशकों को फिर मिलेगा कमाई का मौका

Archean Chemical Industries IPO: स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी का IPO 9 से 11 नवंबर तक बोली के लिए खुलेगा, जानें इस आईपीओ के बारे में सभी जरूरी बातें

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 1:11 PM
Archean Chemical Industries अपने IPO के तहत 805 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी

Archean Chemical Industries IPO: स्पेशियलिटी मरीन केमिकल बनाने वाली कंपनी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर अगले हफ्ते 9 नवंबर को बोली के खुलेगा। निवेशक इस IPO के लिए 11 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह IPO 7 नवंबर को एक दिन के लिए खोला जाएगा। कंपनी अपने IPO के प्राइस बैंड से जुड़ी डिटेल अगले एक-दो दिनों में जारी करेगी। Archean Chemical अपने IPO के तहत 805 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं करीब 1.61 करोड़ शेयरों को प्रमोटरों और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में ये निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी

ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत प्रमोटर केमिकास स्पेशियलिटी अपने 20 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। वहीं निवेशकों मे से पिरामल नैचुरल रिसोर्सेज और इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम-I दोनों साढ़े 38-38 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। जबकि इंडिया रिसर्जेंस फंड स्कीम-II करीब 64.78 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।

कंपनी ने बताया कि नए शेयरों का जारी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नॉन-कनवर्टिबल डेबेंचर्स को रिडमी करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में किया जाएगा।


यह भी पढ़ें- Voltas Share Price: Q2 के नतीजों के बाद दबाव में शेयर, फिर भी ग्लोबल ब्रोकरेज हैं बुलिश, जानिए क्या है वजह

Archean Chemical Industries का क्या है कारोबार?

आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज का मुख्य फोकस ब्रोमीन, इंडस्ट्रियल सॉल्ट और पोटाश सल्फेट के उत्पादन और एक्सपोर्ट पर है। कंपनी के ग्राहक दुनिया भर में हैं। ब्रोमीन एक काफी अहम केमिकल है, जिसका इस्तेमाल फार्मा से लेकर एग्रीकल्चर, वाटर ट्रीटमेंट, फ्लेम रिटार्डेंट्स, एडिटिव्स, ऑयल एंड गैस और एनर्जी स्टोरेज बैटेरीज में होता है।

वहीं इंडस्ट्रियस सॉल्ट एक अहम औद्योगिक कच्चा माल है, जिसका इस्तेमाल सोडियम कार्बोनेट (सोडा एश), कॉस्टिक सोडा, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, क्लोरीन, ब्लीचिंग पाउडर्स, क्लोरेट्स, सोडियम सल्फेट (सॉल्ट केक) और सोडियम मेटल को बनाने के लिए केमिकल इंडस्ट्री करती है।

पोटाश के सल्फेट का इस्तेमाल फर्टिलाइजर्स उर्वरक के रूप में किया जाता है और इसका मेडिकल यूज भी होता है।

IIFL सिक्योरिटीज, ICICI सिक्योरिटीज, और JM फाइनेंशियल इस इश्यू की बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं।

इस महीने लॉन्च होने वाला छठवां IPO

यह छठवां आईपीओ है, जो इस महीने निवेशकों के लिए खुलेगा। इसके अलावा डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems), फ्यूज माइक्रो फाइनेंस (Fusion Micro Finance), ग्लोबल हेल्थ (Global Health), बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International) और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) का IPO भी इसी महीने में निवेशकों के लिए लॉन्च हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।