Get App

Archean Chemical IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश से बनेगा मुनाफा

Archean Chemical IPO: कंपनी का इश्यू खुलने से पहले Archean Chemical ने अपने एंकर इनवेस्टर्स से 658 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

Pratima Sharmaअपडेटेड Nov 09, 2022 पर 7:10 AM
Archean Chemical IPO: आज खुल रहा है इश्यू, जानिए क्या इसमें निवेश से बनेगा मुनाफा
वित्त वर्ष 202 में ब्रोमीन और इंडस्ट्रियल नमक का निर्यात करने वाली Archean Chemical देश की सबसे बड़ी कंपनी थी

Archean Chemical IPO: इस केमिकल कंपनी का इश्यू 9 नवंबर को खुल रहा है। और 11 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 1462 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसके IPO का इश्यू प्राइस 386-407 रुपए तय हुआ है। कंपनी का इश्यू खुलने से पहले Archean Chemical ने अपने एंकर इनवेस्टर्स से 658 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने बीएसई फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है और इसके मुताबिक एंकर निवेशकों  (Anchor Investors) को 407 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 1.61 करोड़ इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

एंकर बुक के जरिए 42 निवेशकों ने शेयरों की खरीदारी की है। इसमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पन लाईफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, गोल्डमैन सैक्स, डीएसपी स्मॉल कैप फंड, अबू धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी, कोटक म्यूचुअल फंड, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और टाटा म्यूचुअल फंड भी शामिल हैं।

क्या करें निवेशक?

ज्यादातर ब्रोकरेज हाउस इस इश्यू को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। उन्होंने इसमें निवेश करने की भी सलाह दी है। लेकिन कुछ ब्रोकरेज हाउस निवेशकों को सावधानी बरतने की भी सलाह दे रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें