Arvind And Company Shipping IPO : 12 अक्टूबर को खुलने वाला है इश्यू, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Arvind And Company Shipping IPO : कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी और कंपनी का इरादा इसके जरिए 14.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इसके लिए 45 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया है। यह पूरी तरह से 32.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement
अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी लिमिटेड का आईपीओ 12 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Arvind And Company Shipping IPO : अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी लिमिटेड का आईपीओ 12 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 16 अक्टूबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME इमर्ज प्लेटफॉर्म पर होगी और कंपनी का इरादा इसके जरिए 14.74 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने इसके लिए 45 रुपये का फिक्स्ड ऑफर प्राइस तय किया है। यह पूरी तरह से 32.76 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ के लिए 3000 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। इस पब्लिक इश्यू के लिए आवेदन करने के लिए रिटेल निवेशकों को कम से कम 1.35 लाख रुपये का निवेश करना होगा। आईपीओ लिस्टिंग के लिए T+3 साइकल के बीच अरविंद एंड कंपनी शिपिंग आईपीओ के शेयरों का अलॉटमेंट 17 या 18 अक्टूबर 2023 को होने की उम्मीद है। वहीं, 19 अक्टूबर 2023 को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग होने की संभावना है।


बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि स्काईलाइन फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है। अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी आईपीओ के लिए मार्केट मेकर स्प्रेड एक्स सिक्योरिटीज है।

कंपनी के बारे में

अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी लिमिटेड साल 1987 में इनकॉर्पोरेट हुई है, जो कि गुजरात के जामनगर में स्थित है। कंपनी मुख्य रूप से समुद्री जहाजों और सहायक इक्विपमेंट्स से संबंधित सर्विसेज प्रदान करती है और मल्टीनेशनल कॉर्पोरेट्स को इक्विपमेंट्स सप्लाई करती है। कंपनी कार्गो बार्ज, फ्लैट टॉप बार्ज, क्रेन माउंटेड बार्ज, हॉपर बार्ज, स्पड बार्ज और कार्गो के लिए टग जैसे जहाजों में काम करती है। कंपनी ने होटल मिलेनियम प्लाजा और होटल 999 के साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में एंट्री करके अपने बिजनेस का भी विस्तार किया है। अरविंद एंड कंपनी शिपिंग एजेंसी लिमिटेड में 15+ कर्मचारी हैं और इसने 850+ प्रोजेक्ट्स पूरी की हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।