ASG Eye Hospital ने IPO के लिए चुन लिए इनवेस्टमेंट बैंकर, ₹3900 करोड़ जुटाने पर नजर

ASG Eye Hospital IPO: हाल के सालों में कंपनी ने कई अधिग्रहण कंप्लीट किए हैं। कंपनी में नामी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक का भी पैसा लगा हुआ है। ASG आई हॉस्पिटल ने 2030 तक लगभग 2,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
IPO से ASG Eye Hospital की वैल्यूएशन लगभग 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है।

ASG आई हॉस्पिटल लगभग 3900 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके लिए एक्सिस कैपिटल, मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा, मोतीलाल ओसवाल और HSBC को इनवेस्टमेंट बैंकर चुना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि IPO से कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 3.4 अरब अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है। कंपनी में नामी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक का भी पैसा लगा हुआ है।

ASG आई हॉस्पिटल ने 2030 तक लगभग 2,000 करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर की योजना बनाई है। कंपनी पूरे भारत में अपने विस्तार पर ध्यान दे रही है। कंपनी इस दशक के बाकी हिस्सों में अपने नेटवर्क को बढ़ाने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य ऑर्गेनिक विस्तार और अधिग्रहणों के जरिए 2030 तक 500 से 700 सेंटर्स तक पहुंचना है।

किस तरह का ऑपरेटिंग मॉडल


ASG आई हॉस्पिटल का ऑपरेटिंग मॉडल टियर-II और टियर-III शहरों में आउटरीच के साथ उच्च स्तर की आई-केयर सर्विसेज को कंबाइन करने पर फोकस करता है। हाल के सालों में कंपनी ने कई अधिग्रहण कंप्लीट किए हैं। इनमें प्रमुख बाजारों में विस्तार करने और अपनी मौजूदगी को गहरा करने के लिए रीजनल कंपनियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Shadowfax Technologies IPO: प्रमोटर्स को मिलने वाला है 1700% से ज्यादा रिटर्न, शुरुआती निवेशक भी तगड़े मुनाफे में

नए हफ्ते में खुलेंगे 4 नए IPO

19 जनवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में देश में 4 नए पब्लिक इश्यू खुलने जा रहे हैं। इनमें लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलोजिज का 1907.27 करोड़ रुपये का IPO भी है। मेनबोर्ड सेगमेंट में यह इश्यू 20 जनवरी को खुलेगा और 22 जनवरी को बंद होगा। शेयर BSE, NSE पर 28 जनवरी को लिस्ट होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।