Get App

Avalon Tech IPO: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का आईपीओ 3 अप्रैल को खुलेगा, जानिए इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल

Avalon Tech IPO : पहले इस आईपीओ का आकार 1,025 करोड़ रुपये था, जिसे अब घटा दिया गया है। इस इश्यू के तहत 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 545 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 25, 2023 पर 10:08 PM
Avalon Tech IPO: इलेक्ट्रॉनिक कंपनी का आईपीओ  3 अप्रैल को खुलेगा, जानिए इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Avalon Tech IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 3 अप्रैल को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इसमें 6 अप्रैल तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के ज़रिए 865 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। बता दें कि पहले इस आईपीओ का आकार 1,025 करोड़ रुपये था, जिसे अब घटा दिया गया है। प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के चलते आईपीओ का आकार कम हुआ है। इस इश्यू के तहत 320 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 545 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में कुन्हामेद बिचा 131 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। वहीं, TP Imbichammad 16 करोड़ रुपये, मरियम बिचा 10 करोड़ रुपये और आनंद कुमार व लुकुमन वीदु एडियानम में से प्रत्येक 75.50 करोड़ रुपये और सेशु कुमार 65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।

एंकर निवेशकों की बोली 31 मार्च को ही खुल जाएगी। कंपनी ने कहा है कि शेयरों का अलॉटमेंट 12 अप्रैल को फाइनल होगा। वहीं, बोली लगाने वाले सफल निवेशकों के अकाउंट में शेयर 17 अप्रैल को जमा किए जाएंगे। कंपनी 18 अप्रैल को मार्केट में डेब्यू करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें