Avalon Technologies IPO: लिस्टिंग पर निवेशकों का होगा घाटा या लाभ, जानें GMP से क्या मिल रहे हैं संकेत

Avalon Technologies IPO: एवलॉन टेक्नोलॉजी के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। अब सभी निगाहें कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर है, जिसके आगामी 18 अप्रैल को होने की संभावना है। इस बीच अगर अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों की स्थिति की देखें तो, कंपनी के शेयर फिलहाल अपने IPO प्राइस से करीब 12 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Apr 15, 2023 पर 6:17 PM
Avalon Technologies ने अपने IPO को 415 से 436 रुपये के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया था

Avalon Technologies IPO: एवलॉन टेक्नोलॉजी के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। अब सभी निगाहें कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग पर है, जिसके आगामी 18 अप्रैल को होने की संभावना है। इस बीच अगर अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयरों की स्थिति की देखें तो, कंपनी के शेयर फिलहाल अपने IPO प्राइस से करीब 12 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। यह इसके 436 रुपये के इश्यू प्राइस से सिर्फ 2 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है ग्रे मार्केट फिलहाल इस IPO के आईपीओ प्राइस से करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ लिस्टिंग की उम्मीद कर रहा है।

एवलॉन टेक्नोलॉजी ने अपने IPO को 415 से 436 रुपये के प्राइस बैंड पर लॉन्च किया था। कंपनी ने शेयरधारकों को 436 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर शेयर अलॉट किया है।

बाजार जानकारों को कहना है Avalon Technologies का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) भले ही कम है, लेकिन यह पूरे इश्यू के दौरान सकरात्मक रहा है। इसके अलावा शेयर बाजार में पिछले 9 दिनों से लगातार तेजी है, जिसे देखते हुए इस इश्यू के भी बढ़त के साथ लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है।


यह भी पढ़ें- HDFC Bank Dividend 2023: शेयरहोल्डर्स को 1900% डिविडेंड, यह रिकॉर्ड डेट हुई फिक्स

हालांकि जानकारों का यह भी कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस रॉय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।

Avalon Technologies के आईपीओ को निवेशकों की ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी। यह इश्यू ओवरऑल 2.21 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को सबसे ज्यादा 3.57 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को के हिस्से को 41 फीसदी और रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से को 84 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी ने बीते 12 अप्रैल को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।