Get App

Avalon Technologies IPO : 415-436 रुपये का प्राइस बैंड तय, 3 अप्रैल को खुलेगा इश्यू

इस आईपीओ के तेहत 320 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 545 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से 160 करोड़ रुपये जुटाए हैं

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Mar 28, 2023 पर 5:47 PM
Avalon Technologies IPO : 415-436 रुपये का प्राइस बैंड तय, 3 अप्रैल को खुलेगा इश्यू
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Avalon Technologies IPO : इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइड करने वाली कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजीज ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने आज मंगलवार को कहा कि उसने इस इश्यू के लिए 415-436 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। कंपनी का इरादा इस आईपीओ के ज़रिए 865 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 3 अप्रैल को खुल जाएगा और निवेशक इसमें 6 अप्रैल तक पैसे लगा सकते हैं। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए बोली 31 मार्च को खुल जाएगी।

इस आईपीओ के तेहत 320 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स द्वारा 545 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए 160 करोड़

हाल ही में, एवलॉन ने 160 करोड़ रुपये का कुल प्री-आईपीओ प्लेसमेंट पूरा किया, जिसमें 80 करोड़ प्राइमरी या फ्रेश इश्यू और 80 करोड़ सेकेंडरी शेयर की बिक्री शामिल है। प्री-आईपीओ प्लेसमेंट में कंपनी ने UNIFI फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड और अशोका इंडिया इक्विटी इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट Plc में प्रत्येक से 60 करोड़ रुपये और इंडिया Acorn फंड लिमिटेड से 40 करोड़ रुपये प्राप्त किए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें